• Tue. Jun 30th, 2026

भ्रष्टाचार के आरोप में सीएचआई को रेल सेवा हटाया

ByVijay Singhal

May 4, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा जंक्शन पर तैनात रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक(सीएचआई) रामहरि परिहार को लाखों रुपयों के दुरुपयोग के मामले में रेल सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उनके द्वारा विभाग में तय मानक से अधिक के बिल लगाए थे। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा ने यह कार्रवाई की। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पर मथुरा जंक्शन पर साफ सफाई के कार्य की जिम्मेदारी थी। दिसंबर 2022 में उनकी शिकायत हुई। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया। उनके द्वारा सफाई भी दी गई, परंतु सीनियर डीसीएम इससे संतुष्ट नहीं हुए। सीएचआई को भेजे पत्र में कहा गया है कि वह अपनी अपील अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन से कर सकते हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने सीएचआई को रेल सेवा से हटाने की पुष्टि की है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.