हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की एक मोटर साईकिल व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित ल गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना छाता के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.08.2024 को समय करीब 00.46 बजे बरसाना रेलवे फलाईओवर से 40 कदम छाता से एक अभियुक्त योगेश कुमार पुत्र अमरजीत निवासी सींगू थोक कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा को एक अदद चोरी की मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस रंग काला चैचिस नं0 MBLHA236R4D01195 व इंजन नं0 HK11E8R4D0192 व 02 अदद अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 372/24 धारा 317(5) बी.एन.एस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
