• Thu. Jun 11th, 2026

नौ श्रद्धालुओं के चोटिल होने के बाद चेता नगर निगम, जर्जर भवन स्वामियों को दिए नोटिस

ByVijay Singhal

Jun 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली संख्या पांच में गोस्वामी के मकान का छज्जा गिरने से हुए हादसे के बाद मंदिर के आसपास की गलियों के जर्जर मकानों के स्वामियों को नोटिस देने की कार्रवाई शुरु की है। इससे पहले निगम की टीम ने मंदिर क्षेत्र में सर्वे किया और जर्जर एवं गिरासू मकान चिह्नित किए। सभी जर्जर भवन स्वामियों को नोटिस थमाए गए हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के वीआईपी गेट के सामने वाली गली में सुधीर कुमार गोस्वामी के तीन मंजिला मकान का छज्जा सोमवार शाम को गिरने से नौ श्रद्धालु घायल हो गए थे। निगम के निर्माण विभाग के एक्सईएन अमरेंद्र गौतम के साथ जेई अरुण कुमार और निगम की टीम ने मंदिर के आसपास की गलियों का सर्वे किया। इस दौरान टीम ने पुराने और जर्जर मकानों की सूची तैयार कर उनके स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। धारा 131 -1 व 2 के नोटिस जर्जर भवनों के गेट पर भी चस्पा किए हैं साथ ही मकान मालिकों को चेतावनी दी है कि वह 15 दिन में मकानों की मरम्मत करा लें। यदि निर्धारित समय सीमा में मरम्मत नहीं कराई या मकान कि गिरासू हिस्से को नहीं हटाया तो निगम उनके विरुद्ध कार्रवाई कराएगा। जिनको 2023 में नोटिस दिया पर उन्होंने अपने मकान के जर्जर हिस्से को न हटाया और न उसकी मरम्मत कराई। एक्सईएन अमरेंद्र गौतम ने बताया कि नोटिस देने के 15 दिन बाद फिर से सर्वे किया जाएगा। यदि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.