• Fri. Jul 3rd, 2026

रकम दोगुनी करने का लालच देकर दो लाख रुपये ठगे

ByVijay Singhal

Jul 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिंघल
मथुरा। कंस्ट्रक्शन कंपनी में निवेश पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। हाईवे पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित राम राहुल पुत्र कुमार निवासी कावेरी अशोका सिटी, थाना हाईवे ने बताया कि उसकी मुलाकात छह वर्ष पहले भूपेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर से हाईवे प्लाजा पर हुई थी। बाद में फोन पर बात होने लगी। उसने खुद को आरव कंस्ट्रक्शन फर्म का मालिक बताया। इसी फर्म में रकम निवेश करने पर उसे दोगुनी कर वापस देने का लालच देते हुए सितंबर 2022 में वह अपने पिता सुखवीर के साथ आया और उससे दो लाख रुपये निवेश करा लिए। हर माह 10 हजार रुपये देने का सौदा हुआ। कुछ माह पैसे दिए, लेकिन बाद में बंद कर दिया। इसके बाद फिर से पैसा देने का दबाव बनाया। मना करने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से बैंक चेक बतौर गारंटी थमा दिया, लेकिन पुराने पैसे मांगे तो पांच लाख रुपये और निवेश करने की मांग रखी। इसके बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। बीती 20 अप्रैल को भूपेंद्र अपने पिता सुखवीर व एक अन्य व्यक्ति के साथ घर आया। रकम मांगने के विरोध में पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.