हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बवीता चौहान ने आज सुबह 10:30 बजे केंद्र पहुंचकर किया निरीक्षण डॉ. चौहान ने ओपीडी, एक्सरे सेंटर, प्रसव कक्ष और जनरल वार्ड सहित विभिन्न विभागों का दौरा कर मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने महिला मरीजों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर: निरीक्षण के दौरान, डॉ. बवीता चौहान ने केंद्र पर मौजूद चिकित्सकों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने फैमिली प्लानिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाने और 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। सुचारु व्यवस्थाओं पर संतोष: निरीक्षण के उपरांत, डॉ. बवीता चौहान ने बताया कि उन्हें केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु मिलीं। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर उपलब्ध हैं और सभी को उचित परामर्श के साथ उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र के अधीक्षक को हर समय साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
