• Fri. Apr 24th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी के लिए फिर जगमोहन में डाली गई कुर्सी

ByVijay Singhal

Apr 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परंपराओं का हवाला देकर बार-बार कमेटी के कार्यों का विरोध करने वाले सेवायत खुद परंपराओं का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी यजमान के लिए नियमों को दरकिनार कर दिया जाता है। राजभोग सेवा में एक वीआईपी को ठाकुरजी की सिंहासन पूजा कराने के लिए जगमोहन में ही कुर्सियां डाल दी गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी जैसे ही हाईपावर्ड कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगी उन्होंने मामले में फूल बंगला बुक कराने वाले सेवायत को नोटिस जारी किया है। इसमें तीन दिन में जबाव दाखिल करने को कहा है। इन दिनों श्रीबांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। ठाकुरजी गर्भगृह में विराजे हुए हैं। हाल में एक वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में जगमोहन में सिंहासन पूजा के लिए आए यजमानों के लिए तीन कुर्सियां डाली गईं। सिंहासन पूजा के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। पूजा में एक पुलिस अधिकारी के पिता भी शामिल रहे, इसलिए पूजा अर्चना में वीआईपी सुविधाएं दी गईं। फूल बंगले को लेकर लगाए गए बैनर में यजमान का नाम नहीं था, उस पर गऊ कृपा लिखा था। इस बात की जानकारी होने पर हाईपावर्ड कमेटी की ओर से सेवायत मनोज गोस्वामी को नोटिस जारी किया गया। इसमें तीन दिन में जवाब दाखिल करने को कहा है। कमेटी ने जहां एक ओर कुर्सियां डालने वहीं बैनर पर नाम नहीं लिखने का कारण पूछा है। इस नोटिस के बाद मंदिर के सेवायतों में खलबली मच गई है। कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी का कहना है जगमोहन में कुर्सी डालकर पूजा करने की परंपरा गलत है। पूर्व में एक अधिकारी के परिजन के लिए ऐसा ही किया गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.