• Sat. May 9th, 2026

छात्रा के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 3 पर केस दर्ज

ByVijay Singhal

Sep 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा राया
मथुरा। राया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने व परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल, कुछ समय पूर्व छात्रा की एक फोटो एक आरोपी ने खींच ली। इसे एडिट कर अश्लील फोटो बना दी। विरोध करने पर छात्रा के भाई की हत्या करने की धमकी भी दी। 25 सितंबर की रात आरोपियों ने छात्रा के परिजनों के साथ मारपीट भी की। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाना राया पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आबिद, सोनू व चांद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.