• Sun. May 17th, 2026

राधारानी के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं से मारपीट, सुरक्षा गार्डों पर मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Feb 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना में राधारानी के दर्शन करने आए मुंबई के गायक के साथ रोप-वे की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों ने मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो गार्डों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद निर्वाल ने बताया कि शनिवार को मुंबई के एलजे रोड माहिम निवासी गायक विशाल खोसला अपने परिवार के साथ बरसाना में राधारानी के दर्शनों के लिए आए। दोपहर में टिकट काउंटर से टिकट लेकर लाइन में खड़े थे।  तभी रोपवे की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों ने निकास गेट से कुछ लोगों को अंदर घुसाया। उन्होंने इसका विरोध किया तो सुरक्षा गार्डों ने गायक और उनके परिजन को पीट दिया। थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया कि दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में ले लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.