• Fri. Nov 27th, 2026

छाता थाना के अंतर्गत ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत

Byvijay.singhal1233

Feb 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर छाता क्षेत्र की दौताना चौकी के पास रविवार को चलते ट्रक में पीछे से वैगनआर कार टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद दिल्ली जाने वाली लेन पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार को किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया। इस कारण करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि पलवल (हरियाणा) के एकता नगर निवासी वैगनआर कार चालक पीयूष मथुरा से पलवल की ओर जा रहे थे। कार ट्रक में टकराने से चालक की मौत हो गई। चालक के भाई सागर को किसी भी प्रकार की चोट नहीं लगी। सागर ने बताया कि वह दोनों भाई अपने किसी निजी कार्य से मथुरा गए थे। कार्य करके पलवल लौट रहे थे। पुलिस ओर हाईवे के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से बाद हाईवे पर लगे जाम को हटवाया। छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित गिर्राज ढाबे के सामने रविवार को मथुरा से छाता की तरफ आ रहे टेंपो में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि कार ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो हाईवे पर तीन पलटा। हादसे में टेंपो चालक थाना हाईवे के शिव नगर कॉलोनी निवासी मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। कार के एयरबैग खुल जाने के कारण सवार व्यक्तियों को कोई चोट नहीं है। छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित गिर्राज ढाबे के सामने रविवार को मथुरा से छाता की तरफ आ रहे टेंपो में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि कार ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो हाईवे पर तीन पलटा। हादसे में टेंपो चालक थाना हाईवे के शिव नगर कॉलोनी निवासी मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। कार के एयरबैग खुल जाने के कारण सवार व्यक्तियों को कोई चोट नहीं है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.