हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में हाई प्रोफाइल देह व्यापार के गैंग का खुलासा हुआ है। इस गैंग ने लड़कियों की बुकिंग के लिए एक वेबसाइट बना रखी थी, जहां से बुकिंग की जाती थी। मछली फाटक के नजदीक श्री गिर्राज गेस्ट हाउस में देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा था। सीओ सिटी ने टीम के साथ दबिश देकर यहां कमरों में बंद युवक और युवतियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पांच युवकों और चार युवतियों को पकड़ा गया है। इनमें एक किशोरी नाबालिग है। सभी से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली इलाके के कई गेस्ट हाउस और होटलों में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने दोपहर को एक सूचना पर दबिश दी तो कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इनकी आईडी चेक की गईं तो गेस्ट हाउस में कोई रिकार्ड नहीं मिला। इस पर पुलिस ने पांच युवकों और चार युवतियों को पकड़ लिया है। युवकों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस तरह की अनैतिक गतिविधियों का संचालन करने वाले गेस्ट हाउस व होटल संचालकों की नामजदगी प्राथमिकी में कराई गई है। इसके साथ ही इनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
