• Wed. Jun 17th, 2026

वृंदावन में अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, गरजा बुलडोजर

ByVijay Singhal

Jun 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग समेत प्रमुख बाजारों और तिराहे-चौराहों को अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। वैसे तो यह टीमें पिछले करीब 10 दिन से लगातार कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन अधिक मास में उमड़ी भीड़ को देखते हुए कार्रवाई को थोड़ा विराम दे दिया गया था। परिक्रमा मार्ग समेत प्रमुख मंदिरों के आसपास तो अतिक्रमण के खिलाफ बिल्कुल भी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। सोमवार को अधिक मास के समापन के साथ ही टीमों को एक बार फिर टारगेट दे दिया गया है। अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करेंगी। इस दौरान सुबह अनाउंसमेंट कर हिदायत दी जाएगी। इसके बाद भी जो नहीं मानेगा उससे निपटने के लिए दोपहर से टीमें मैदान में होंगी। वृंदावन परिक्रमा मार्ग समेत अन्य प्रमुख मंदिरों और बाजारों में वाहनों के अनाधिकृत प्रवेश पर भी पूरी तरह रोक लगाई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में यहां पुलिस बल तैनात रहेगा। वाहनों को प्रवेश की मना करने के लिए भी अनाउंसमेंट की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद भी जो नहीं मानेगा उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई होगी।
अधिकारियों का मानना है कि अतिक्रमण के साथ ही वाहनों का अनाधिकृत प्रवेश भी जाम के लिए जिम्मेदार है। यदि यह रुक जाए तो काफी हद तक जाम से मुक्ति मिल सकती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.