हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाईदूज पर भाई को तिलक कर रेलवे स्टेशन जाते समय रविवार सुबह बाइक को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में बहन के सामने ही भाई की मौत हो गई। वहीं बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा हाईवे थाने के कृष्णा नगर में हुआ। थाना हाईवे के गांव असगरपुर निवासी 18 वर्षीय सौरभ सिंह रविवार सुबह 4 बजे बहन ज्योति के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन के लिए चले। दोनों को फरीदाबाद जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। बाइक सवार दोनों भाई बहन जैसे ही रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर के पास पहुंचे किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लेकर जिला अस्पताल ले गई। यहां सौरभ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बहन की गंभीर हालत होने पर उसे निजी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। मृत युवक के चाचा राघवेंद्र ने बताया कि सौरभ फरीदाबाद में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। ज्योति भाई सौरभ के साथ फरीदाबाद में रहने वाले बड़े भाई के पास जा रहे थे। बाइक से स्टेशन जाते समय दुर्घटना हो गई। ज्योति की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस दुर्घटना में घायल दोनों भाई बहन को लेकर महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में पहुंची। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. लाल सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। स्टॉफ ने शव अस्पताल में बनी मोर्चरी में रख दिया। इसी बीच वहां पहुंचे परिजनों ने देखा कि युवक की सांस चल रही है और उसका शरीर गर्म है तो इस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सक को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुनः युवक की जांच की। इसके बाद मौत की पुनः पुष्टि की। चिकित्सक ने परिजनों को समझाया कि मौत के काफी देर बाद तक मृतक का शरीर गर्म रहता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
