• Mon. May 25th, 2026

बैल्डिंग कारीगर की निकली सिर कटी लाश, पत्नी ने तीन दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

ByVijay Singhal

Nov 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में मिली सिर कटी लाश की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। ये लाश आगरा के रहने वाले बैल्डिंग कारीगर की निकली। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप तीन दोस्तों पर लगाया है, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने बताया शव की शिनाख्त आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा (32) पुत्र भीमसेन कुशवाहा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से धौलपुर का रहने वाला था और पेशे से बैल्डिंग कारीगर था। पत्नी श्रीमती ने पुलिस को बताया एक नवंबर की शाम 6:30 बजे पड़ोस में रहने वाले दोस्त अजय गोस्वामी ने पति को बुलाया था। देर शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर थाना सिकंदरा में शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अजय गोस्वामी ने पूछताछ में बताया कि वह काम पर गया था। पत्नी ने अजय गोस्वामी व उसके दोस्त राहुल गोस्वामी, पिल्ला गोस्वामी के खिलाफ तहरीर दी है। पत्नी ने बताया की अजय गोस्वामी के भाभी से संबंधों को लेकर ओमप्रकाश ने आपत्ति जताई थी, जिससे वह रंजिश मानने लगा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.