• Sat. Nov 28th, 2026

बृज की लाडली ने एक बार फिर से किया गौरवान्वित : गीतांजलि के कोरियोग्राफ किए गए नृत्य को उत्तर प्रदेश की झांकी में किया जाएगा पुरष्कृत

Byvijay.singhal1233

Jan 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा/ दिल्ली। प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना और कोरियोग्राफर भारत की सुप्रसिद्ध कलाकार गीतांजलि शर्मा को उत्तर प्रदेश झांकी के कोरियोग्राफ के रूप में चुना गया । यह अवसर उन्हें अपने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने और उसकी समृद्धि को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का मौका देता है। गीतांजलि शर्मा एक उत्कृष्ट और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार हैं जिन्होंने दो दशक से अधिक समय से ब्रज व उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को पूरे विश्व में प्रसारित करने का काम किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की झांकी को कोरियोग्राफ करके उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्र के वैभवशाली महोत्सव गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शित किया है। प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने उत्तर प्रदेश के टेबलॉ को कोरियोग्राफ किया है जो देश भर में सेंसेशन बन गया है। यह टेबलॉ प्रयागराज महाकुंभ की भव्यता को प्रदर्शित करता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश द्वारा निकाली जाने वाली झांकी के सांस्कृतिक कार्यक्रम को गीतांजलि शर्मा द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। गीतांजलि शर्मा एक उत्कृष्ट और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार हैं जिन्होंने दो दशक से अधिक समय से ब्रज व उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को पूरे विश्व में प्रसारित करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश की झांकी में इस बार महाकुंभ प्रयागराज को दर्शाया गया है ।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.