हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देश-विदेश के कोने-कोने से उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब से पूरा ब्रजमंडल भक्तिमय हो उठा है। वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना समेत संपूर्ण 84 कोस परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और श्रीबांके बिहारी लाल की जय के गूंजते जयकारों से सराबोर है। अनुकूल मौसम के चलते बीते दिनों से ब्रज के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई है। अचानक बढ़ी श्रद्धालुओं की इस भीड़ के कारण गोवर्धन की परिक्रमा और वृंदावन के प्रमुख मार्गों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। बरसाना के लाडलीजी मंदिर की सीढ़ियों से लेकर मुख्य परिसर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। अचानक दबाव बढ़ने से वृंदावन मार्ग, छाता-बरसाना मार्ग और गोवर्धन के एंट्री पॉइंट्स पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और वाहन रेंगते नजर आए। होटल, धर्मशालाएं और गेस्ट हाउस पूरी तरह पैक हो चुके हैं। भीड़ के इस अप्रत्याशित दबाव और जाम की स्थिति को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। रविवार की देर रात प्रशासनिक अमला और पुलिस के आला अधिकारी खुद जमीनी हकीकत और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के लिए सड़कों पर उतरे। अधिकारियों ने वृंदावन, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने शनिवार से सोमवार तक करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है। एडीएम एफआर डॉ. पंकज वर्मा का कहना कि सभी धर्मिक स्थलों की मॉनिटरिंग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था भी मजूबत है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
