• Sun. Nov 29th, 2026

प्रियाकांतजु मंदिर में नौकाविहार उत्सव मनाया

Byvijay.singhal1233

Apr 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर श्रीप्रियाकांतजु मंदिर में नौका विहार उत्सव मनाया गया। मंदिर के संस्थापक देवकीनंदन महाराज और सेवायत विप्रों ने ठाकुरजी के विग्रह को पुष्पों से सजी छोटी नाव में जलविहार करवाया। मंदिर के चारों ओर बने जलकुंड में कमलपुष्पों के बीच ठाकुरजी ने नौकाविहार किया। रविवार को ठाकुरजी को चंदन का लेप लगाकर चंदन लड्डू अर्पित किए गए। कथावाचक देवकीनंदन महाराज और मंदिर सेवायत दिनेश शर्मा ने बताया कि वर्ष में केवल एक बार ठाकुरजी के लघु विग्रह के गर्भगृह से बाहर दर्शन होते हैं। अक्षय तृतीया पर सतुआ और ठंडे पेय पदार्थों का भोग भी लगाया गया। मंदिर के गर्भगृह को सुगंधित इत्र और विभिन्न प्रकार के पुष्पों से सजाया गया था। प्रांगण में बने जलकुंडों में श्वेत हंसों के मध्य प्रियाकान्तजु ने नौकाविहार किया। इस अवसर पर देवांश महाराज, मंदिर प्रबंधक रवि रावत, योगेश शर्मा, एसके गर्ग, विपुल गर्ग और मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.