• Sat. Nov 28th, 2026

वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर बाइक सवार ने की हरकत देखकर खौल उठेगा खून

Byvijay.singhal1233

May 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर बाइक सवार युवकों की हरकतों से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि बाइक पर सवार कुछ युवक परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के बीच से गुजरते हुए युवतियों से छेड़छाड़ करते रहे। इसी दौरान एक युवती को पानी की बोतल मार दी जिससे वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरोप है कि बाइक सवार युवक तेज गति से निकलते हुए अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवती पर पानी की बोतल मार दी। युवती के साथ हुई इस हरकत को देखकर आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और युवकों ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार युवकों की जमकर धुनाई कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.