• Sun. Jun 28th, 2026

भाकेयू के पदाधिकारियों ने सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा

ByVijay Singhal

May 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 22 मई 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मथुरा महानगर में गहराती पेयजल समस्या के संबंध में नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया कि मथुरा महानगर में पीने के पानी की समस्या गंभीर रूप धारण किए हुए हैं मथुरा की जनता को पानी नसीब नहीं हो रहा है मथुरा वृंदावन नगर निगम तो बन गया लेकिन नगर निगम की कोई सुविधा नहीं है। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी ने संयुक्त रूप से कहा इस भीषण गर्मी में मथुरा महानगर की जनता को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है मथुरा महानगर की जनता अपने पैसे से पानी खरीद कर अपना काम चलाने को मजबूर है लेकिन नगर निगम के अधिकारी  ध्यान नहीं दे रहे  मथुरा महानगर में जनता को टैक्स के नाम पर लूटने का काम कर रहा है मथुरा वृंदावन नगर निगम लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है वाटर बॉक्स के अधिकारी जनता के फोन भी नहीं उठाते मथुरा महानगर के वार्ड नंबर 22 नई बस्ती क्षेत्र में कुछ गलियों में पानी का संकट बना हुआ है नई बस्ती क्षेत्र के गली नंबर 7 से 11 तक व अन्य गलियों में भी जनता को पानी नहीं मिलता अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।नगर महासचिव असलम कुरैशी नगर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी ने संयुक्त रूप से  कहां मथुरा महानगर के नई बस्ती क्षेत्र में सफाई कर्मचारी प्रतिदिन नहीं आते जिससे गलियों में गंदगी रहती है। अगर समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता 6 जून को मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.