• Thu. Jul 2nd, 2026

भाकेयू भानू के पदाधिकारियों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का 13वीं पुण्यतिथि पर मंडी समिति श्रद्धांजलि देकर बांटी मिठाई

ByVijay Singhal

May 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 15 मई  2024।  भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की 13वीं पुण्यतिथि मथुरा महानगर के मंडी समिति स्थित कैंप कार्यालय पर किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किसानों के मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित की भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने किसानों मजदूरों में मिष्ठान फल बिस्कुट का वितरण किया सभी भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत  को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक ने संयुक्त रूप से कहा किसानों के मसीहा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत  को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए किसानों गरीबों मजदूरों के एकमात्र नेता थे बाबा टिकैत युवा नगर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरैशी
नगर महासचिव असलम कुरैशी महानगर सचिव उमाशंकर शर्मा कल्लन पंडित महानगर मीडिया प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा किसानों के मसीहा बाबा टिकैत की जयंती व पुण्यतिथि पर केंद्रीय व राजकीय अवकाश घोषित किया जाए मथुरा महानगर के किसी भी प्रमुख चौराहे पर किसानों के मसीहा की प्रतिमा स्थापित की जाए। इस मौके पर हरीश चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ग्रहण कराई गयी।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.