• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा में भाजपा का शुरू हुआ विस्तार वर्ग:लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई जा रही रणनीति, विस्तारकों को प्रशिक्षित कर भेजा जाएगा जनता के बीच

ByVijay Singhal

May 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए निकाय चुनाव में भाजपा 17 नगर निगम पर कब्जा कर उत्साहित है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके तहत मथुरा के वृंदावन में दो दिवसीय विस्तारक वर्ग आयोजित किया गया है। जिसमें प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए विस्तारकों को लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। निकाय चुनाव में बंपर जीत से उत्साहित उत्तर प्रदेश भाजपा ने 2024 के आम चुनाव को लेकर रणनीति गढ़नी शुरू कर दी। जिसके लिए प्रदेश भर के विस्तारकों को प्रशिक्षित कर उन्हें जनता के बीच सीधी पहुंच बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वृंदावन में आयोजित दो दिवसीय प्रादेशिक विस्तार वर्ग में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा की विचारधारा और नीतियों से रूबरू कराया। इसके बाद यह विस्तारक जनता के बीच जा कर भाजपा की विचारधारा और नीतियों को बताएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष और संघटन महामंत्री ने किया शुभारंभ

मथुरा के वृंदावन में छटीकरा मार्ग स्थित दिल्ली धाम में आयोजित दो दिवसीय विस्तार वर्ग का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा की रीति नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा विचारधारा का समूह है। जो राष्ट्र निर्माण के साथ सामाजिक मूल्यों के उन्नयन को प्राथमिकता देती है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने आजादी से पहले संघ की स्थापना से लेकर भाजपा की अब तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस को अपने निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस में मुस्लिम तुष्टिकरण के साथ अधिनायकवाद को बढ़ावा दिया।जिसमें देश के बहुसंख्यक समाज को ताक पर रखकर अतिवादी ताकतों को शक्ति दी। उस समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक ऐसे संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया जो राष्ट्र निर्माण और हिंदुत्व को मजबूत करने का कार्य करे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राजनीति में कड़े संघर्ष और विचारधारा के बूते भाजपा ने आज तक का सफर तय किया है। जिसमें कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत छिपी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव निकट है। सभी को बड़ी भूमिका का निर्वहन करना है। आपके संघर्ष से विकास की नई गाथा लिखी जायेगी।

विस्तार वर्ग के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक,प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, मांट से विधायक राजेश चौधरी, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह,मेयर विनोद अग्रवाल, नरेंद्र सैनी, रामजी लाल ठाकुर,सुनील चतुर्वेदी एडवोकेट, राजू यादव,प्रदीप गोस्वामी, पूर्व मेयर मुकेश बंधु आर्य,चेतन स्वरूप पाराशर, विनीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.