• Sat. Jul 4th, 2026

माह के अंत तक हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा

ByVijay Singhal

Jul 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले संगठन में फेरबदल को लेकर भाजपा में सुगबुगाहट तेज हो गई है। सत्ताधारी पार्टी होने के चलते जिलाध्यक्ष का पद पाने के लिए पार्टी में होड़ मची है। दावेदार लखनऊ, दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बताने के लिए घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जल्द संगठन में फेरबदल होना है। भाजपा जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। कुछ दिन पूर्व पार्टी के पर्यवेक्षक एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने जिला कार्यालय पर अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामों पर जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। सोशल मीडिया पर कई दावेदारों के नामों की चर्चाएं हैं। वहीं दावेदार जिलाध्यक्ष बनने के लिए दिल्ली और लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। दावेदारों की लंबी सूची में करीब 65 नाम हैं। संभावना है माह के अंत तक जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। इस पद पर एक पूर्व जनप्रतिनिधि का नाम सुर्खियों में चल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.