हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बीजेपी जिलाध्यक्ष मधु शर्मा की कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी इसके बाद गाड़ी लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने रोका तो नेताजी ने उतरकर पीड़ित को ही पीटा इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया घटना जैंत थाना क्षेत्र के तेहरा गांव की है रविवार की रात बीजेपी जिलाध्यक्ष मधु शर्मा यहां से गुजर रहीं थीं ग्रामीणों ने बताया कि मधु शर्मा की गाड़ी ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी वह रुकने की बजाय गाड़ी लेकर भागने लगीं उनके साथ उनके पति भी थे। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया इससे तमतमाई जिला अध्यक्ष व उनके पति ने गाड़ी से उतरकर ग्रामीण राजू के साथ मारपीट शुरू कर दी।यही नहीं सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने भी ग्रामीणों को ही पीटा। इसके बाद मधु शर्मा की शिकायत पर राजू राजपूत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर ग्रामीणोंमे आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए और थाना पहुंच गए। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने राजू को छोड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी बीजेपी जिलाध्यक्ष द्वारा कई बार आमजन के साथ दबंगई दिखाई गई है।शिकायत के बाद भी पुलिस कुछ नहीं करती। थाना प्रभारी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि बीजेपी जिलाध्यक्ष मधु शर्मा की शिकायत पर एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाती। बाद में दोनों तरफ से सुलहनामा कर लिया गया। हिरासत में लिए गए युवक को जिलाध्यक्ष के कहने पर छोड़ दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
