• Thu. Aug 6th, 2026

भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान

ByVijay Singhal

Aug 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला कार्यालय पुष्पांजलि उपवन में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज और जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 10 से 15 अगस्त तक जिलेभर में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त तक जिले का कोई भी घर तिरंगे से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके तहत 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा, 13 से 15 अगस्त तक घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने, 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस एवं संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.