• Tue. Apr 28th, 2026

जन्मदिन की पार्टी बन गई मौत: दोस्त के बर्थडे के जश्न में गया था युवक, मिली लाश

ByVijay Singhal

Jan 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा राया
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणधीन मथुरा बरेली हाइवे राजमार्ग पर आज सुबह मिले 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव थाना मांट क्षेत्र के गांव जनकपुर निवासी रोहित पुत्र राजवीर का निकला। बुधवार की सुबह निर्माणधीन बरेली-जयपुर हाईवे के किनारे एक शव पड़ा देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
वहीं इसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राया थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे पड़े युवक के शव की शिनाख्त के लिए तलाशी ली गई। युवक की पहचान सम्बंधी कोई कागजात नहीं मिला। घटना की सूचना पर एसपी देहात त्रिगुन विसेन क्षेत्राधिकारी महावन धर्मेंद्र सिंह चौहान और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मृतक के फोटो सम्बंधित थानों और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सोशल मीडिया द्वारा परिजनों ने शव की शिनाख्त कर थाना राया पहुंच गए।
मृतक के पिता राजवीर ने बताया कि रोहित मंगलवार की शाम दोस्त के यहां जन्मदिन पार्टी मनाने गांव मिर्ताना ( टेंटीगांव ) जाने की कहकर गया था। रात को वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। फोन से संपर्क किया, लेकिन रात में रोहित का मोबाइल स्विच ऑफ था। राजवीर राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही रोहित की बहन की गोद भराई की रस्म हुई है। घर में खुशियों का माहौल था। ऐसे में बेटे की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। रोहित  12वीं पास करने के बाद सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.