• Wed. Nov 4th, 2026

वानप्रस्थ धाम, फेस – 2 का भूमि पूजन 3 नवंबर को होगा

Byvijay.singhal1233

Oct 21, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में श्रीराधा माधव सेवा संस्थान ट्रस्ट के संस्थापक  प्रख्यात भागवताचार्य पंडित चतुर नारायण पाराशर महाराज के द्वारा संस्थापित वानप्रस्थ धाम के फेस – 2 का भूमि पूजन छटीकरा – गोवर्धन रोड़ स्थित मघेरे वाले हनुमान जी मंदिर के निकट 3 नवंबर को किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि प्रख्यात भागवताचार्य पंडित चतुर नारायण पाराशर महाराज ने अपने सदगुरुदेव श्रीमहंत कृष्ण बिहारी दास महाराज की प्रेरणा से श्रीधाम वृन्दावन में रहकर भजन व निवास करने वाले भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए  वानप्रस्थ धाम की स्थापना की हुई है।जिसकी छटीकरा – गोवर्धन रोड़ स्थित दूसरी शाखा की स्थापना के लिए 3 नवंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भूमि पूजन होगा।जिसमें अनेकों प्रख्यात संतों, धर्माचार्यों व राजनेताओं आदि की उपस्थिति विशेष रहेगी।इस अवसर पर प्रातः 10:30 बजे से संत सम्मेलन होगा। तत्पश्चात 12: 30 बजे से 1:30 बजे तक भूमि पूजन का मुख्य कार्यक्रम किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.