हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन के कार्यालय के एक हिस्से पर हुए अवैध कब्जे को हटाया गया। शुक्रवार को पुलिस के मौजूदगी में बार पदाधिकारियों ने अवैध कब्जा वाले कमरे से सामान बाहर निकाला। कब्जा हटाने से पहले दोनों अधिवक्ताओं को बार सचिव ने नोटिस दिया था। बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानिया ने बताया कि पूर्व पदाधिकारियों ने बार कार्यालय में ही एक छोटा कमरा बनाकर दो अधिवक्ताओं को 51 सौ रुपये में आवंटित कर दिया था। इस मामले में अधिवक्ता हेमलता चौधरी, दलबीर सिंह को कार्यालय के हिस्से से कब्जा हटाने को नोटिस जारी किया। इसके बाद भी अधिवक्ताओं ने कब्जा नहीं हटाया और न ही नोटिस का जवाब दिया। सचिव ने बताया कि शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी बार कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष और सचिव ने अधिवक्ताओं से कब्जा हटाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस और अन्य अधिवक्ताओं की मौजूदगी में कमरे के अंदर रखे सामान को बाहर निकाला और कमरे में ताला लगा दिया। अब उक्त कमरा बार कार्यालय के अधिकार में है। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। बार कार्यालय पर अवैध कब्जा को लेकर अधिवक्ताओं में काफी रोष था। इसके कारण ही नई कार्यकारिणी को यह फैसला करना पड़ा। इस दौरान पूर्व सचिव त्रिलोकी शर्मा, भानु प्रताप, राघवेंद्र, सेवानिवृत्त एडीजीसी सूर्यवीर सिंह समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
