• Mon. May 25th, 2026

अभिनेत्री मोनिका सिंह ने किए आराध्य के दर्शन

ByVijay Singhal

Nov 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मोनिका सिंह भदौरिया ने गोवर्धन, वृंदावन और बरसाना पहुंचकर आराध्य के दर्शन किए। गोवर्धन में सेवायतों ने गिरिराजजी की पूजा-अर्चना कराई। माला, चंदन, प्रसाद भेंट किया। बुधवार देर रात सीरियल में बावरी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मोनिका सिंह मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारविंद गिरिराजजी मंदिर पहुंचीं। सेवायत राजीव शर्मा ने पूजा कराई। अभिनेत्री को मंदिर में देख लोग सेल्फी लेते नजर आए। उन्होंने ई-रिक्शा से गिरिराजजी की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। इसके बाद वे वृंदावन के ठाकुर श्रीबांके बिहारी और बरसाना में श्रीराधारानी मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने ब्रजभूमि में आना अपना सौभाग्य बताया। कहा कि यहां आकर सुखद अनुभूति हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.