हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में तिरुपति बाला जी की साधना करके लौटे कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के दर्शन करने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव हेलीकॉप्टर से महावन स्थित रमणरेती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर रमण बिहारी लाल के दर्शन किए और कार्ष्णि गुरु शरणानन्द महराज को दंडवत करके उनका आशीर्वाद लिया। बाबा रामदेव की आश्रम के संतों ने भावपूर्ण अगवानी की। योग गुरु बाबा रामदेव ने गुरु शरणानंद महाराज से मुलाकात कर उनका चरण वंदन किया। गुरु शरणानंद महाराज ने बाबा रामदेव को प्रेम से गले लगाकर अपना आशीर्वाद दिया। बाबा रामदेव ने करीब डेढ़ घंटे शिष्टचार मुलाकात की। उसके बाद जलपान ग्रहण किया। बताते चलें एक दिन पूर्व रमणरेती पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद महाराज ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि समाज में उनके जाने को लेकर बहुत सी चर्चाएं बनी हुई हैं। इस बात को वह कह देते हैं कि वह एकांत में भजन करने के उद्देश्य से अपनी मर्जी से गए थे। वह यहां से विरक्त जीवन जीने के उद्देश्य से गये थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
