• Sun. May 17th, 2026

आजाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाया सवाल

ByVijay Singhal

Feb 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए मंगलवार को आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर का कार्यक्रम तय हो गया है। वह 28 फरवरी को गांव में आएंगे। इससे पहले पुलिस ने यदि सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री श्याम प्रकाश बौद्धी और आगरा मंडल प्रभारी विक्की सिंह आजाद ने बताया कि अनुसूचित जाति के किसी भी परिवार के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। प्रदेश अध्यक्ष गांव करनावल के अलावा जिले में जिन स्थानों पर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अन्याय हुआ है सभी से मुलाकात करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में आगरा मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह, मंडल सचिव सविता सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम प्रकाश, जिला प्रभारी बाबूलाल, राजेंद्र निवेश, ओम प्रकाश आजाद, ललित चौहान, रामपाल, संदीप आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.