• Tue. Apr 28th, 2026

गोवर्धन क्षेत्र में चेकिंग करने गए बिजली कर्मियों पर हमला

ByVijay Singhal

Aug 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के गांव कौथरा में शुक्रवार दोपहर चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया गया। इस संबंध में जेई ने हमलावरों के खिलाफ थाना गोवर्धन में तहरीर दी है। सौंख के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई सतीश चंद के निर्देशन में मानवेन्द्र, दिनेश, देवेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी धाकड़, जतिन कुमार की टीम शुक्रवार दोपहर एक बजे गांव कौथरा में चेकिंग करने गई। एक शख्स के घर में जांच के लिए पहुंची। यहां केबल काटकर विद्युत सप्लाई जोड़ी मिली। जेई ने कनेक्शन केबल को काटने की बात कही। इसी बीच तीन लोगों ने गाली गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। मारपीट के साथ ही कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई।जेई सतीश चंद ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ थाना गोवर्धन में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मामले जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.