• Wed. Nov 4th, 2026

अनुराधा पौडवाल ने लिया बांकेबिहारी का आशीर्वाद, भक्तों से बोलीं राधे

Byvijay.singhal1233

Oct 31, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। व्रन्दावन में गायिका अनुराधा पौडवाल ने रविवार को कार्तिक के महीने में ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पौडवाल ने कहा, छठ पूजा के लिए उन्होंने कुछ गाने गाए हैं, जो कामयाबी हासिल करें, इसके लिए ठा. बांकेबिहारीजी से प्रार्थना की है। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान पुलिस के घेरे में अचानक भक्तों के बीच वह पहुंचीं। हर कोई अनुराधा पौडवाल से राधे-राधे करता और कुछ युवक और युवतियां उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश में जुट गए। भीड़ के बीच पुलिस ने उन्हें वीआइपी कटहरे में पहुंचाया। जहां पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल ने कुछ देर आराध्य बांकेबिहारीजी को निहारा और पूजा कर मनौती मांगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उनके नजदीक पहुंचने को उत्साहित नजर आई। जिसे हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दर्शन के बाद अनुराधा पौडवाल ने राधे-राधे का संबोधन करते हुए कहा, कार्तिक के महीने में ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन से मन ने शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने कार्तिक मास व छठ पूजा की भी देशवासियों को शुभकामना दीं। कहा, इस साल तीन गाने छठ पर्व को लेकर गाए हैं, लोगों से उनके गानों को सुनने की अपील भी की।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.