• Fri. Nov 27th, 2026

एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ रिश्वतखोर डॉक्टर गिरफ्तार दबोचा, सिपाही भर्ती में मेडिकल के लिए मांगी थी रकम

Byvijay.singhal1233

May 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के मेडिकल और प्रमाण पत्र सत्यापन करने वाले एक चिकित्सक पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार की सुबह चिकित्सक को हाईवे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस चिकित्सक को लेकर रिफाइनरी थाने पहुंची, यहां एसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार और सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा समेत एंटी करप्शन की टीम चिकित्सक से पूछताछ में जुटी हुई है। चिकित्सक का नाम हरिनारायण प्रभाकर है। वह अभी जिला अस्पताल में ईएमओ के पद पर तैनात हैं। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने चिकित्सक को पकड़ा है। उन्होंने कितने रुपए की रिश्वत मांगी थी और किन-किन लोगों से मांगी है, इसकी जानकारी की जा रही है।
7455095736
0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.