• Wed. May 6th, 2026

शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की घोषणा

ByVijay Singhal

May 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की घोषणा की है। इससे जिले के 1600 परिवारों में खुशी की लहर है। लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में देखा गया। शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, मेघश्याम सिंह और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कैबिनेट मंत्री ने सभी ब्लॉकों से आए 2-2 शिक्षामित्रों (कुल 20) को 18 हजार रुपये के मानदेय का प्रतीकात्मक चेक और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। जनपद में कुल 1600 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिनके मानदेय में 80 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के दर्द को समझा है। यह वृद्धि केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि उनके सम्मान की बहाली है। विधायक पूरन प्रकाश और मेघश्याम सिंह ने भी सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता ने शिक्षामित्रों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अतिथियों ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.