• Sun. Aug 2nd, 2026

छत डालने के दाैरान गर्डर गिरने से, बुजुर्ग के दोनों कटे पैर; माैत से मचा कोहराम

ByVijay Singhal

Aug 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में आफिसर कॉलोनी में निमार्णाधीन मकान की छत के गर्डर गिरने से एक वृद्ध की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। तांगड़ा निवासी गोपीचंद (72) ऑफिसर कॉलोनी स्थित अपने खेत पर रहने के लिए एक कमरे का निर्माण करा रहे थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे मजदूर कमरे की छत डालने की तैयारी में जुटे थे। बीम पर भारी लोहे की गर्डर चढ़ाई जा रही थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और बीम पर रखी तीनों गर्डर एक साथ नीचे आ गिरीं।

उस समय गोपीचंद निर्माण कार्य की निगरानी करते हुए पास ही खड़े थे, जिससे वह सीधे गर्डरों की चपेट में आ गए। बुजुर्ग के गर्डर के नीचे दबते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मजदूरों ने तुरंत काम छोड़कर लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गर्डर को हटाकर गोपीचंद को बाहर निकाला गया। हादसे में उनके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी होकर शरीर से अलग हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनकी माैत हो गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.