हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के हमशक्ल शशिकांत पेडवाल संत प्रेमानंद महाराज मिलने वृंदावन पहुंचे। जैसे ही वह केली कुंज आश्रम पहुंचे तो सभी लोग उन्हें देखकर चौंक गए। सभी में अमिताभ बच्चन के आने की चर्चा होने लगी। एकांकी वार्तालाप में संत प्रेमानंद महाराज की नजर जैसे ही पेडवाल पर पड़ी वह कुछ पल सोच में पड़ गए और बोले अरे, यह तो बिल्कुल टू कॉपी लगते हैं। पेडवाल ने कहा कि महाराज जी मैं चाहता हूं कि लोगों को हंसाते ही रहूं। मैं अपने कार्य में भागवत मार्ग पर कैसे चलूं। संत महाराज ने कहा कि आप सभी को नाम जप करने के लिए बोलें। जिससे उसका बेड़पार हो जाएगा और आपका भी। उनकी कई अध्यात्म विषयों पर चर्चा हुई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
