हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अक्रूर घाट का स्वरूप बदलने जा रहा है। यमुना नदी के दाहिने तट पर स्थित इस पौराणिक घाट के सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 6.35 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। प्रथम चरण में 3.17 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। परियोजना पूरी होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आस्था के साथ आधुनिक सुविधाओं का अनुभव मिलेगा।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अक्रूर घाट का धार्मिक और पौराणिक महत्व है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। परियोजना के तहत घाट पर पांच मीटर चौड़ा स्नान प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। नई सीढ़ियां और पटरा बनाए जाएंगे, जिन पर लाल पत्थर लगाया जाएगा। घाट की मजबूती के लिए 30 मीटर लंबाई में 14 मीटर और 5 मीटर गहराई तक शीट पाइलिंग की जाएगी। दोनों शीट पाइल को जोड़ने के लिए हर 3 मीटर पर 45 एमएम व्यास की एंकर बार लगाई जाएगी। इसके अलावा 5 मीटर चौड़े स्नान प्लेटफॉर्म का निर्माण होगा। जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 220 मीटर लंबा चैनल भी खोदा जाएगा। अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम हिस्सों में स्लोप पिचिंग का कार्य कराया जाएगा। अक्रूरजी श्रीकृष्ण और बलराम को लेकर मथुरा जा रहे थे। तब इसी स्थान पर यमुना स्नान के दौरान उन्हें भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन हुए थे। इसी से इस घाट का नाम अक्रूर घाट पड़ा और यह श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। अक्रूर घाट रेलवे स्टेशन से 16 किलोमीटर और नए बस स्टैंड से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। पर्यटन विभाग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी, राधा अष्टमी और रंगोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
