• Sat. Nov 28th, 2026

माला पहनाई और पैर छुए, आशीर्वाद लेकर धीरे से साधु के कान में बोले पुलिसकर्मी- आपको गिरफ्तार कर रहे हैं

Byvijay.singhal1233

Oct 6, 2023
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा स्थित राम जानकी मंदिर आश्रम में मुरैना पुलिस टीम के दो पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में पहुँची। पुलिसकर्मी अपने साथ फूलमाला और मिठाई लेकर गए थे। आश्रम में पहुंचकर दोनों पुलिसकर्मियों ने सेवकों से आग्रह किया कि आश्रम में रहने वाले साधु संतों से मिलवाया जाए ताकि उनका आशीर्वाद ले सकें। मध्य प्रदेश की मुरैना पुलिस एक समझदारी भरी कार्रवाई चर्चा में आ गई है। एक मामले में आरोपी साधु को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जवानों को भक्त बनना पड़ा। श्रद्धालुओं के भेष में आए पुलिसकर्मियों ने साधु महाराज को माला पहनाई। पैर छुए और फिर धीरे से उनके कान में बोला कि हम आपको गिरफ्तार करने आए हैं।ऐसा सुनते ही आरोपी साधु के पसीने छूट गए। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थिति राम जानकी मंदिर आश्रम का है। साधु महाराज को गिरफ्तार करने वाली पुलिस मुरैना जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस है। दरअसल, साधु की गिरफ्तारी का पूरा मामला मुरैना के एक मंदिर की जमीन को लेकर हुई धोखाधड़ी से संबंधित है। सिविल लाइन थाने के टीआई वीरेश कुशवाहा ने मीडिया को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि मुरैना में सिविल लाइन थाना इलाके में तपसी गुफा मंदिर स्थित है. इस मंदिर से 6 बीघा से अधिक की जमीन भी लगी हुई है. मंदिर से लगी हुई इस जमीन पर दुकान भी बनी हुई है. इन्हीं दुकानों के किराए को हड़पने के लिए इसी मंदिर पर रहने वाले साधु रामशरण ने अपने एक अन्य सहयोगी दान बिहारी के साथ मिलकर फर्जी ट्रस्ट बनाने की योजना तैयार की।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.