• Wed. Nov 4th, 2026

मारपीट के बाद युवक को एंबुलेंस में डालकर ले गए, मुर्गा फाटक के पुल के पास फेंका

Byvijay.singhal1233

Oct 31, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के कृष्णानगर चौराहा से दो दिन पूर्व देर रात में आधा दर्जन लोग एक युवक को एंबुलेंस में डालकर ले गए। रास्ते में मारा पीटा और मुर्गा फाटक के पुल के पास फें क कर भाग गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि एंबुलेंस सवार उससे मोबाइल और 1600 रुपये लूट ले गए। थाना हाईवे के चंदन वन फेस-1 में निवासी निक्की 18 वर्षीय पुत्र गिर्राज सिंह सोलंकी 27 अक्तूबर की रात साथी नामवर सिंह के साथ कृष्णानगर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स के निकट एटीएम में पैसे निकालने पहुंचा। गोवर्धन चौराहे पर खोखे में संचालित दुकान पर एंबुलेंस चालकों का पैसे के लेनदेने को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसमें निक्की दुकानदार के पक्ष में बोल पड़ा। आरोप है एंबुलेंस में आए करीब सात युवकों ने साथी नामवर पर लाठी से सिर पर हमला किया और जब तक वह कुछ समझ पाता एंबुलेंस में डालकर ले गए। रास्ते भर मारने-पीटने के बाद अचेतावस्था में मुर्गा फाटक पुल के पास फेंक कर भाग गए। दोस्त की सूचना पर पहुंचे परिजन ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने होश में आने पर घटना की तहरीर कृष्णानगर पुलिस चौकी पर दी है। वारदात के समय के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि एंबुलेंस में डालकर ले जाने की घटना झूठी है, युवकों के दो पक्षों में शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ है। मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.