• Sun. May 24th, 2026

शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने बदल दी सोच, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने पैदल निकले दूल्हा-दुल्हन

ByVijay Singhal

May 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आधुनिक दौर में जहां नवविवाहित जोड़े शादी के बाद हनीमून डेस्टिनेशन चुनते हैं वहीं अहमदाबाद निवासी सिंधी नवदंपती निलेश राजानी और सोनिया राजानी ने 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा का संकल्प लिया है। करीब सवा साल तक चलने वाली इस 12 हजार किलोमीटर लंबी पदयात्रा के दौरान दंपति देशभर के ज्योतिर्लिंगों, शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। मथुरा पहुंचने पर लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत और सिंधी समाज के लोगों ने डेंपियर नगर स्थित गोदड़ी वाला धाम में दंपति का स्वागत किया। दंपती ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान, वृंदावन और बरसाना के प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए। मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी, प्रकाश आसवानी ने बताया कि निलेश और उनकी पत्नी सोनिया ने 23 जुलाई 2025 को अपनी यात्रा शुरू की थी। नौ महीनों में केदारनाथ, काशी विश्वनाथ, बैद्यनाथ, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके हैं। अभी उन्हें घृष्णेश्वर, भीमाशंकर, मल्लिकार्जुन और रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी करनी है। लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र खत्री, वरिष्ठ मंत्री गुरूमुखदास गंगवानी, भारतीय सिंधु सभा महिला विंग की प्रदेश महामंत्री कोकल भाटिया ने कहा कि इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके नवविवाहित जोड़े ने समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.