हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को 20 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 2004 में कोसी क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बनी एक फैक्टरी के चौकीदार की हत्या की थी। आरोपी पर मथुरा पुलिस ने 25 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 2004 में बिहार के सारेन के रहने वाले 38 वर्षीय लोकनाथ ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर कोसी के इंडस्ट्रियल एरिया में बनी मोनिका टायर फैक्ट्री में चौकीदार सुरेश शर्मा की हत्या कर दी थी। जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने 3 आरोपियों को वारदात के बाद अलग अलग जगह से 2004 में ही गिरफ्तार कर लिया था। 20 वर्षों से लोकनाथ की तलाश कर रही पुलिस को जानकारी मिली कि लोकनाथ नाम और पहचान बदल कर छपरा में रह रहा है। बिहार पहुंची पुलिस ने लोकनाथ को इंडियन गार्डन स्कूल के सिक्युरिटी गार्ड के रूप में काम करते हुए गिरफ्तार कर लिया और मथुरा ले आई। जहां उससे 20 वर्षों तक कहां रहा इसकी जानकारी की। पुलिस पूछताछ में लोकनाथ ने बताया कि वारदात के बाद वह बिहार भाग गया। जहां उसने सबसे पहले पटना में मेडिसन कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड का काम किया। इसके दौरान उसने सबसे पहले अपना नाम बदलकर जय प्रकाश सिंह कर लिया और पिता का नाम हरी सिंह की जगह शिवे नारायण करवा लिया। लोकनाथ ने 2010 में गांव में रहकर शादी की और फिर छपरा मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की। जिस समय लोकनाथ ने वारदात को अंजाम दिया उसकी उम्र 18 वर्ष थी। वारदात को अंजाम देने वाले लोकनाथ को गिरफ्तार करने वालों में कोसी थाना प्रभारी अनुज कुमार,स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा, एस आई अवनीश त्यागी आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
