• Wed. May 20th, 2026

किशोरी की मौत व अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

May 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में थाना पुलिस ने एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने एवं पीड़िता को धमकी देने का भी आरोप है। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना बलदेव में विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी दीपक निवासी थाना बलदेव क्षेत्र को सूचना पर पुलिस ने खड़ेरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया आरोपी ने 17 वर्षीय किशोरी के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद मानसिक तनाव में किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद से आरोपी वांछित था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.