• Sun. Nov 15th, 2026

शादी के झांसे में आकर गर्भवती हुई महिला ने की आत्महत्या

Byvijay.singhal1233

Mar 21, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बीमा कंपनी के प्रबंधक ने एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। महिला गर्भवती हुई तो छोड़ दिया। लोक लाज के कारण महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतिका के भाई ने प्रबंधक के खिलाफ बुधवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। मूल रूप से ग्वालियर, मध्य प्रदेश की रहने वाली और हाल निवासी कोतवाली वृंदावन क्षेत्र की महिला एक विश्वविद्यालय में कार्यरत थी। कुछ समय पहले वह महोली रोड निवासी बीमा कंपनी के प्रबंधक के संपर्क में आई। उसने महिला को कम्पनी में एडवाइजर के रूप में कार्य करने के लिये प्रेरित किया तो महिला ने बीमा कंपनी ज्वाइन कर ली। आरोप है कि अभियुक्त ने स्वयं को अविवाहित बताकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किये, जिससे महिला गर्भवती हो गई। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो वह छुटकारा पाने लगा। इसी बीच महिला को उसके विवाहित और बच्चे होने की जानकारी हुई। आरोप है कि महिला द्वारा शादी की बात करने पर अभियुक्त ने बच्चा गिराने और मर जाने के लिये उकसाया। 30 दिसंबर 2024 को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। इसकी जानकारी होने पर सतीश वहां पहुंचा और इलाज कराने की कहकर महिला को एम्बुलेंस से कहीं ले गया। रात को लौटकर महिला की मौत हो जाने की खबर दी। यह भी बताया कि उसने उसका दाह संस्कार भी कर दिया है। घटना के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर प्रबंधक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें मृतिका के भाई ने कहा है कि उसकी मां दो बार कोतवाली रिपोर्ट लिखाने गई थी, लेकिन थाना प्रभारी ने टालमटोल कर घर भेज दिया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.