• Fri. May 15th, 2026

ट्रक की टक्कर से पलटा भूसे से भरा ट्राला,

ByVijay Singhal

May 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव सेमरी में नेशनल हाईवे-19 पर दिल्ली से मथुरा की ओर जा रहे ट्राला में किसी ट्रक ने रात करीब दो बजे टक्कर मार दी। भूसे से भरा ट्राला सड़क पर पलटने से मार्ग बाधित हो गया। करीब 7 घंटे तक जाम लगा रहा। चालक महावीर सिंह ने बताया कि वह सोहना के तावड़ी से वृंदावन गोशाला के लिए भूसा लेकर जा रहे थे। सेमरी के समीप ट्रक की टक्कर से ट्राला पलट गया। पूरे मार्ग पर भूसा बिखर गया। हादसे के बाद से ही हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सुबह 7 बजे तक करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए। स्थानीय पुलिस और हाईवे टोल प्लाजा की टीमें मौके पर पहुंचीं और टोल कर्मचारियों की सहायता से सड़क पर फैले भूसे को हटाया गया। हाइड्रा मशीन की सहायता से ट्राला हटवा कर जाम खुलवाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.