• Sun. Apr 26th, 2026

होटल के किनारे झाड़ियों में लगी भीषण आग, खाना छोड़कर जान बचाकर भागे लोग

ByVijay Singhal

Apr 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में कोटवन बॉर्डर के समीप ओल्ड राव होटल परिसर के एक हिस्से में संदिग्ध हालत में झाड़ियों, कूड़े के ढेर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलने के बाद होटल में भोजन कर रहे ग्राहक जान बचाकर भागने लगे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। फायर बिग्रेड अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर में ओल्ड राव होटल परिसर में झाड़ियों, कूड़े के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुआं की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर को नियंत्रित कर लिय। घटना के दौरान होटल में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर आ गए। आग से होटल को हल्के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.