हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को स्वामी घाट पर महर्षि वेदव्यास जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामगोपाल शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने किया।
पूजन के उपरांत समिति पदाधिकारियों, सदस्यों और बड़ी संख्या में उपस्थित विप्रजनों की सहभागिता में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने वेदव्यास जी द्वारा रचित चारों वेदों की महत्ता एवं उनके योगदान पर विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं में उपाध्यक्ष अखिलेश गौर, सचिव राकेश गौड़,संजय पिपरोनिया,श्याम शर्मा, अर्जुन पंडित, आशीष शर्मा, राजा ज्ञानेंद्र दीक्षित एवं सुनील शर्मा प्रमुख रहे।इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार भगवान परशुराम के विचारों का प्रचार वैश्विक स्तर पर हो रहा है, उसी प्रकार वेदव्यास जी के ज्ञान और विचारों का जागरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत स्वामी घाट से होगी और विभिन्न स्थानों पर वेदव्यास मंदिरों की स्थापना की जाएगी। राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने बताया कि स्वामी घाट वही पुण्य भूमि है जहाँ महर्षि वेदव्यास ने कठोर तपस्या की थी, जिसका उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। इस उपलक्ष्य में साधु-संतों की सेवा के साथ प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी पं. गजेंद्र शर्मा, कवि चंद्रप्रकाश, अजय शर्मा, विनोद लाल, महंत लब्बू पंडित, कोषाध्यक्ष प्रेम बिहारी शास्त्री, ललित स्वामी, राजेश शर्मा, राजवीर दीक्षित, चंद्रकिशोर शर्मा, पार्षद नीरज वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। संचालन का दायित्व सचिव राकेश गौड़ एवं उपाध्यक्ष अखिलेश गौर ने सफलतापूर्वक निभाया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
