• Mon. Jun 29th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर बनेगी फिल्म, जून के मध्य में शुरू होगी शूटिंग

ByVijay Singhal

Apr 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान के इतिहास पर फिल्म बनने जा रही है। पीपीपी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश पाटिल और डायरेक्टर गौरव मिश्रा होंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं पक्षकार अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह सह निर्माता होंगे। शहर के डैंपियर नगर स्थित एक होटल में रविवार को हुई प्रेस वार्ता में महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके मन में हमेशा से एक टीस थी कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान के पूर्ण भाग पर उनका भव्य मंदिर बने। इसके लिए शाही ईदगाह मस्जिद के खिलाफ कानूनी लड़ाई कोर्ट में लड़ रहे हैं। नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के इतिहास से रूबरू कराने के लिए अब एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इस फिल्म के माध्यम से पूरे विश्व को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सही जानकारी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग जून के मध्य में शुरू हो जाएगी। 70 फीसदी कलाकार ब्रज के होंगे। ब्रजवास में ही इसके अधिकांश बोल लिखे गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर गौरव मिश्रा ने बताया कि यह फिल्म ऐतिहासिक होगी। कोरियोग्राफर माया मिश्रा, पीपीपी प्रोडक्शन हाउस के कॉस्ट्यूम डिजाइनर व स्टाइलिश अंशु जायसवाल, एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर मोनू राजावत, लाइन प्रोड्यूसर गोपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.