हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में फर्जी बैनामा करके जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खाली पड़े मकान का वारिस बनकर सौदा कर दिया। जब इसकी भनक मकान के असल मालिक को हुई तो वह भौचक्का रह गया। एसएसपी के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर निवासी सुमित गुप्ता पुत्र स्वर्गीय चंद्र गुप्ता की मां पुष्पलता गुप्ता के नाम वृंदावन में एमवीडीए द्वारा विकसित चैतन्य विहार में भूखंड संख्या 5-4/181 था, इसे 18 सितंबर 2004 में प्रीहोल्ड डीड से लिया। 21 मार्च 2009 में कब्जा ले लिया गया। उस पर निर्माण कार्य भी कराया गया।
सुमित ने 17 जून 2023 को कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। बताया कि 16 अप्रैल 2023 को उसको दिल्ली के पते पर आकर किसी ने मकान के बिक्री हो जाने की खबर दी। बैनामा की कॉपी दिखाई। इसके अनुसार 13 मार्च को मकान का बैनामा हो गया है। इसका सौदा विशाल गुप्ता नामक व्यक्ति ने 59 लाख 76 हजार रुपये में राजेंद्र सिंह और नरेश कुमार को कर दिया है।पुष्पलता को मृत बताकर उसका वारिस बन बैनामा किया गया, जबकि उसकी मां जीवित है। वह विशाल को जानती भी नहीं है। सुमित ने सब रजिस्टार कार्यालय से बैनामा की प्रमाणित नकल निकलवाकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने विशाल गुप्ता, राजेंद्र सिंह, नरेश कुमार और दो गवाह महेश व रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
