• Fri. Jul 10th, 2026

रेलवे स्टेशन के समीप सड़क बनाने का कार्य कर रहे ठेकेदार को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर तोड़ा हाथ

ByVijay Singhal

Jan 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे स्टेशन के समीप सड़क बनाने का कार्य कर रहे ठेकेदार के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। जिसके चलते उसका एक हाथ टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बता दें कि रेलवे स्टेशन से नन्दगांव रोड फ्लाईओवर के नीचे तक बनायी जा रही सड़क के ठेकेदार के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मंगलवार की देर रात्रि जमकर मारपीट की जिसके चलते उसका एक हाथ टूट गया। वहीं शरीर में अन्य गम्भीर चोटें भी आयी हैं। प्रभारी निरीक्षक अरून कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है लेकिन किसी ने कोई तहरीर नही दी है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.