• Fri. Jul 10th, 2026

हाईवे स्थित राधामोहनजी गोशाला पर 250 वरिष्ठ ब्रजवासी सम्मानित

ByVijay Singhal

Jan 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना रक्षक दल ने कस्बे में हाईवे स्थित राधामोहनजी गोशाला पर वरिष्ठ ब्रजवासी सम्मान समारोह किया। इसमें 250 वरिष्ठ बृजवासी सम्मानित किए। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गौशाला संचालक संत जयकृष्ण दास ने सभी की आरती उतारकर, पटुका पहनाकरकर सम्मान स्वरूप कंबल भेंट किए। पं. हेमंत शर्मा ने मंत्रोचारण किया। जयकृष्ण दास ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। माता-पिता, सास-ससुर की सेवा सच्ची पूजा है। बुजुर्गों की सेवा से सभी तीर्थों के फल मिलते है। बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह, केबी दुबे, शिवराम भगत, रतेंद्र सिसोदिया, श्रीगोपाल सिसोदिया, प्रबंधक वीरेंद्र बाबा, गिरिराज शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सियाराम सिसोदिया आदि रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.