• Wed. Jul 1st, 2026

कोसीकलां में प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद, आरोपी भागा

ByVijay Singhal

Apr 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।कोसीकलां में औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक मकान में छापा मारकर प्रतिबंधित नशीली, यौन शक्ति वर्धक बढ़ाने की दवाओं का जखीरा बरामद किया है। आरोपी युवक चकमा देकर भाग गया। टीम ने आरोपी युवक की पत्नी को हिरासत में लेकर थाना ले आई। देर शाम तक कार्रवाई जारी थी। औषधि विभाग को लालाराम मार्ग में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, यौन शक्ति वर्धक की दवाओं के कारोबार में लिप्त होने की एक युवक की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम पाठक के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के साथ शुक्रवार शाम युवक के घर पहुंची। इस दौरान युवक मौका पाकर भाग गया। टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए युवक के घर से भारी मात्रा में लाखों रुपये की प्रतिबंधित दवाएं व नशीले इंजेक्शन बरामद किए। इस दौरान पुलिस आरोपी युवक की पत्नी को हिरासत में लेकर थाना ले आई। बताते हैं कि उक्त कारोबार चलाने के आरोप में युवक पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। जिसे अन्य प्रांत की पुलिस ने भी हिरासत में लिया था। स्कूटी सवार का वीडियो वायरल होने की चर्चा कोसीकलां। एक युवक को स्कूटी सहित पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। पुलिस स्कूटी से कुछ नशीला सामान बरामद होने के बाद युवक को स्कूटी सहित अपने साथ ले जाने की चर्चा होती रही। कुछ देर बाद युवक को छोड़ दिया। जबकि थाना पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.